28 C
Kolkata
Thursday, August 20, 2026

बेंगलुरु के पास सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत

बेंगलुरु (कर्नाटक)। राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास टोल फ्लाईओवर पर देररात हुए सड़क हादसे में पांच युवकों की जान चली गई। बताया गया है कि तुमकुरु रोड से बेंगलुरु की ओर आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर पारकर सामने से आ रही केएसआरटीसी की बस से टकरा गई। टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में तीन की पहचान डोड्डाबल्लापुर निवासी दुर्गा प्रसाद (20), केशव (19), ललित (22) और हर्षित (20) के रूप में हुई है। दो की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। बस में 42 यात्री सवार थे। इस टक्कर में बस का आगे का शीशा टूट गया, जिससे कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस चालक और परिचालक भी घायल हुए हैं। इस संबंध में में मादानायकनहल्ली पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

नवीनतम लेख