32 C
Kolkata
Friday, April 10, 2026

चुटिया में थार जीप से लोगों को कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार

रांची : पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र में थार जीप से छह लोगों को कुचलने के मामले में आरोपी चालक अतुल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय वाहन में उसके साथ और कौन-कौन लोग मौजूद थे। चुटिया थाना पुलिस ने थार जीप को भी जब्त कर लिया है।

सिटी डीएसपी केवी रमण ने गुरुवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि चुटिया थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौक के पास बुधवार देर रात थार जीप ने छह लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई थी। जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। मृतक धर्मेंद्र सिंह मूलरूप से हटिया के रहने वाले थे। वर्तमान में वे चुटिया इलाके में ही रह रहे थे।

वहीं, घायलों में रेलवे की महिला टीटी अन्नापूर्णा नायडू, उसके पुत्र कुणाल नायडू, अमित सिंह, संदीप महतो और प्रशांत गौरव शामिल हैं। इस घटना के बाद चालक अपनी कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास में मौजूद लोगों ने सभी घायलों को गुरुनानक अस्पताल ले गए। जहां सभी को भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायल महिला टीटी और उसके पुत्र की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली थी।

Related Articles

नवीनतम लेख