32 C
Kolkata
Friday, April 10, 2026

दिल्ली पुलिस का एएसआई 15 हजार की घूस लेते गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ओम प्रकाश को 15 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने मंगलवार को बताया कि एजेंसी ने 07 फरवरी को मामला दर्ज किया था। आरोप था कि एएसआई ने शिकायतकर्ता से उसके भाई को जमानत दिलाने में मदद करने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी और रकम न देने पर अन्य मामलों में फंसाने की धमकी दी थी। सीबीआई ने उसी दिन जाल बिछाया और आरोपित को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ओम प्रकाश पश्चिम विहार थाने में तैनात थे। सीबीआई ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख