31.2 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

नेपाल की तमाकोशी नदी में गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत

काठमांडू। काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही एक यात्री बस मंगलवार दोपहर को तमाकोशी नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। रामेछाप के प्रमुख जिला अधिकारी श्याम कृष्ण थापा ने बताया कि बागमती प्रदेश की (03–01-005 ख 9975) बस रामेछाप जिले के मन्थली नगरपालिका स्थित त्रिवेणी घाट पर नदी में जा गिरी। यह बस काठमांडू से आठ यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी, लेकिन हादसे के समय उसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों सहित लगभग 17 लोग सवार थे। छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन यात्रियों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि सशस्त्र पुलिस बल के गोताखोर और स्थानीय आपदा प्रबंधन इकाई के बचाव दल नदी में गिरे अन्य लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख