24 C
Kolkata
Wednesday, February 4, 2026

पुलिस ने लापता दो नाबालिग छात्र को किया बरामद

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माउंट कारमेल इंग्लिश मीडियम विद्यालय, रुगुड़साई स्थित छात्रावास से लापता हुए दो नाबालिग छात्रों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों के साथ-साथ विद्यालय प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार इराज पिंगुवा ( 12 ) और समीर जेराई ( 13 ), छात्र 02 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रावास से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बच्चों के वापस नहीं आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, परंतु जब कोई जानकारी नहीं मिली तो जगन्नाथपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया।
आवेदन के आधार पर थाना में सनहा संख्या (20/26 एवं 21/26, ) तीन फरवरी 2026 को दर्ज किया गया और मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने तुरंत जांच एवं खोज अभियान शुरू किया।
गठित टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार छानबीन करते हुए बुधवार को डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के पास से दोनों नाबालिग छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर रफाएल मुर्मु, पुलिस निरीक्षक नोवामुंडी अंचल बासुदेव मुंडा, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकु कुमार दास सहित अन्य शामिल थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles