31 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

परसुडीह में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.070 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम कीताडीह स्थित रेलवे अस्पताल के पीछे छापेमारी कर जुगसलाई महतो पाड़ा रोड निवासी शेख यासीन उर्फ बब्बन को धर दबोचा गया। उसके पास से 2.070 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे वह सप्लाई के लिए ले जा रहा था।
परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद दो युवक भागने लगे, जिनमें से एक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है। थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में शेख यासीन ने फरार युवक का नाम शेख अशफाक बताया है, जो उसी इलाके का निवासी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि गांजा कहां से आया और किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। अदालत के आदेश पर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles