30.1 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

प्रतिभा दर्शन महोत्सव का जिप सदस्य ने किया शानदार शुभारंभ

मुरी/सिल्ली: प्रतिभा दर्शन महोत्सव का उद्घाटन रांची जिला जिप उपाध्यक्ष वीना देवी चौधरी ने खेलगांव लगाम में शुक्रवार को खेल ध्वज फहरा कर किया। तीन दिवसीय महोत्सव में आयोजित खेल प्रतियोगिता शामिल खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए शपथ दिलाई गई। जिला परिषद उपाध्यक्ष वीना चौधरी ने कहा कि यह खेल कार्यक्रम हमारे खिलाड़ियों के लिए अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को विकसित करने का एक अच्छा मौका है। हमें उम्मीद है कि यह महोत्सव उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को सिखाएगा और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में फुटबॉल, क्रिकेट, वालीबॉल, महिला फुटबॉल, कैरम तथा एथलेटिक्स में 1500 मी, 800 मी 400 मी,200 मी और 100 मी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं महिलाओं के लिए सूईधागा, गोली – चम्मच, घड़ा – दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को 1 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।इस मौके पर सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू , पूर्व जिला परिषद सदस्य सुशील महतो,सुनील सिंह,राजु कोइरी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

नवीनतम लेख