28.7 C
Kolkata
Thursday, July 2, 2026

डोरंडा थाना क्षेत्र में 3 दुकानों और मंदिर को बनाया निशाना

रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई हैं। हाथीखाना इलाके में चोरों ने तीन दुकानों के साथ-साथ चित्रगुप्त मंदिर को भी निशाना बनाया। मंदिर में रखी दान पेटी से नकदी चोरी कर ली गई, जबकि दुकानों से भी नकद रुपये और कीमती सामान गायब मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। हालांकि अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। लोगो का कहना है कि आए दिन चोरी की वारदात होती है ऐसे में जरूरी है इसपर नकेल कसा जाए।

Related Articles

नवीनतम लेख