25.8 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

डीसी और एसएसपी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रांची। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने कचहरी चौक स्थित पार्क में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने नेताजी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि नेताजी के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी राकेश रंजन के साथ अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर रजत कुमार और उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार ने भी नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी अधिकारियों ने नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles