26.4 C
Kolkata
Friday, August 7, 2026

हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क जाम

हजारीबाग। बडकागांव के बरवाडीह में सुबह एक सड़क हादसे में तेतरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी का हाईवा वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को बडकागांव के पास सड़क पर रखकर जाम कर दिया है।
लोग मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनटीपीसी हाईवा वाहन बडकागांव बरवाडीह में तेल बेचने आया था और तेल बेचकर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।
इसी दौरान हाईवा ने तेतरी देवी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।उल्लेखनीय हो कि इस इलाके में आए दिन एनटीपीसी के वाहन लोगों को मौत की नींद सुलाने का काम कर रही है। इधर बड़कागांव के समाज सेवी सोनू इराकी ने कहा कि एनटीपीसी इस क्षेत्र के लोंगों की मौत का सौदा करती है। और लोंगों की जान ले रहा है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है।

Related Articles

नवीनतम लेख