23.6 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया

श्रीनगर। कश्मीर में तापमान हिमांक बिंदु से काफी नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। हाड़ कंपा देने वाली ठंड की वजह से यहां की डल झील के अंदरूनी हिस्सों सहित कई जल निकायों के हिस्से जम गए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण कश्मीर का शोपियां कल रात घाटी में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया, जहां पारा शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो एक दिन पहले शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पुलवामा में भी तापमान शून्य से 6.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल और वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में पारा शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कश्मीर घाटी इस समय 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि ‘चिल्ला-ए-कलां’ के बीच में है, जिसके दौरान रात का तापमान अक्सर हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला जाता है और बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है। पिछले साल 21 दिसंबर को शुरू हुआ ‘चिल्ला-ए-कलां’ 30 जनवरी को खत्म होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर के करीब पहुंच रहा है और 16 जनवरी से घाटी को प्रभावित करने की संभावना है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles