31 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

गुमला जिले में हाइवा ने पिकअप में मारी टक्कर, चार लोगों की मौत व दो गंभीर

गुमला। जिले के रांची मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के समीप गुरुवार सुबह एक हाईवा वाहन ने छोटे पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मारी दी। इस दुर्घटना में छोटी पिकअप सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रिम्स के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह लोग एक छोटी पिकअप वाहन पर सवार होकर रांची से गुमला की ओर तिलकुट बेचने आ रहे थे। तभी भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के समीप हाईवा वाहन ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य दो लोग घायल हुए हैंए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग रांची के रहने वाले हैं। भरनो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दो लोगों को सिसई रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में रिम्स रांची रेफर किया गया है। इस घटना के बाद हाइवा चालकों के प्रति रोष व्याप्त है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
जिले के एसपी हरिश बिन जमा ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है। इनमें से तीन लोगों की पहचान संजय भुइयां पुत्र राजू भुइयां निवासी बसरीया थाना केरेडारी, हजारीबाग,बालेश्वर साहू पुत्र तुलसी साहू निवासी तेरियाडिह थाना टंडवा जिला चतरा और सुनिल कुमार पुत्र भूटक साबू निवासी ग्राम बेलेतो थाना केरेडारी जिला हजारीबाग के रूप में हुई है। खबर लिखने तक एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि अन्य दो लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी लोग रांची के रहने वाले हैं। घायलाें काे बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स भेजा गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles