31 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

जानलेवा हमला मामले में तीन गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुईलाडुंगरी लाइन नंबर-27, मकान नंबर-388 के सामने हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गोलमुरी थाना (कांड संख्या-06/2026 ) दर्ज किया गया था, जिसमें पीड़ित सरबजीत सिंह (35 ) के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ किया।
घटना नौ जनवरी 2026 की है, जब सरबजीत सिंह पर सुखराज सिंह, जुनैद, उबेश, सोहेल तथा उनके 10-15 अन्य साथियों ने चापड़, बेसबॉल बैट, लाठी-डंडा जैसे घातक हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। अनुसंधान के क्रम में 13 जनवरी को गोलमुरी पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें कांड में संलिप्त तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में मो. जुनैद रजा उर्फ जुनैद (21 ),ओवैश अंसारी उर्फ उबैश (22) और सोहैल हुसैन खान उर्फ सोहैल (21), शामिल हैं। तीनों आरोपित गोलमुरी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त तीन चापड़, एक चाकू सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। बरामद वस्तुओं में तीन मोबाइल फोन, गांजा पीने वाला दो चिलम, एक ताला कटर, ताश सहित अन्य समान शामिल है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपितों को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ पूर्व में गोलमुरी थाना में कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, छेड़छाड़, गंभीर अपराध और पॉक्सो एक्ट से जुड़े कांड भी शामिल हैं।
इस पूरी कार्रवाई में गोलमुरी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक संजय सुमन के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई थी, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष रजक, अजीत प्रकाश, इंद्रदेव राम, रफीक आलम, नज्मी नैयर सहित थाना टाइगर मोबाइल और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles