31.8 C
Kolkata
Saturday, August 8, 2026

रांची RPF के “नन्हे फरिश्ते” ने बचाई दो नाबालिग लड़कियों की जिंदगी

रांची । RPF की “नन्हे फरिश्ते” अभियान के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कियां अकेली और संदिग्ध हालत में मिलीं। यह कार्रवाई गुरुवार को आरपीएफ पोस्ट रांची की एएचटीयू टीम, डीएनएफटी रांची और सीआईबी रांची के संयुक्त अभियान के दौरान हुई। जांच में लड़कियों ने अपना नाम बताया आरिति कंडुलना (14 वर्ष) और चुनु कंडुलना (16 वर्ष) बताया। दोनों खटंगा, जिला खूंटी की निवासी हैं। लड़कियों ने बताया कि वे घर से घरेलू काम की तलाश में निकली थीं। नाबालिग होने की पुष्टि के बाद आरपीएफ ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें चाइल्डलाइन रांची को सौंप दिया। इस सफलता में उपनिरीक्षक सोहन लाल, स्टाफ संजय यादव, दिव्या सिंह, पी. पान, एस. पी. टोप्पो और सी. कच्छप का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

नवीनतम लेख