32 C
Kolkata
Saturday, April 4, 2026

यूएई में हुए ड्रोन हमले में 7 नेपाली नागरिक घायल

काठमांडू। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में हुए ड्रोन हमले में 7 नेपाली नागरिकों के घायल होने की खबर है।

यूएई में ईरान के ड्रोन हमले में 7 नेपाली नागरिक घायल हुए। नेपाली दूतावास के अनुसार, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और सभी सुरक्षित हैं।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूएई स्थित नेपाली दूतावास के कर्मचारियों ने सभी 7 घायलों से टेलीफोन पर संपर्क किया है और उन्होंने खुद को खतरे से बाहर बताया है। इनमें से 4 घायलों से दूतावास के अधिकारियों ने शनिवार को मुलाकात भी की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर क्षेत्री के अनुसार, सभी के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली गई है और आवश्यक सहयोग के लिए समन्वय किया जा रहा है। बाकी तीन घायलों से भी जल्द मुलाकात कर आवश्यक जानकारी ली जाएगी।

प्रवक्ता क्षेत्री के अनुसार, घायलों में से 7 लोग सामान्य अवस्था में अस्पताल में इलाज करा रहे हैं जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है लेकिन वह भी खतरे से बाहर है। उन्होंने फोन पर बताया है कि वह भी जल्द अस्पताल से छुट्टी पा जाएगा।

इस घटना की जानकारी मिलते ही विदेश मंत्रालय ने दूतावास को आवश्यक समन्वय के निर्देश दिए थे। यूएई के संबंधित निकायों द्वारा समय पर सभी घायलों के लिए उचित उपचार की व्यवस्था की गई।

Related Articles

नवीनतम लेख