29 C
Kolkata
Saturday, April 4, 2026

एनएसजी मानेसर में 16वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता 16 फरवरी से

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के मानेसर गारिसन में 16वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता (एआईपीसीसी) का आयोजन 16 से 28 फरवरी तक किया जाएगा। एनएसजी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।एनएसजी के सोमवार को जारी बयान के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 16 फरवरी को सुबह 10 बजे एनएसजी मानेसर में आयोजित होगा। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से शीर्ष कमांडो टीमें भाग लेंगी। इनमें राज्य पुलिस बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एनएसजी की टीमें शामिल होंगी।
बयान में कहा गया है कि ऑल इंडिया पुलिस कमांडो प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आतंकवाद-रोधी तैयारियों का यथार्थपरक प्रदर्शन है। दस दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों की सटीक निशानेबाजी, शारीरिक सहनशक्ति, सामरिक योजना, विशेष अभियानों और सर्वाइवल स्किल्स में कड़ी परीक्षा ली जाएगी, जो वास्तविक ऑपरेशनल परिस्थितियों के बेहद करीब होंगी। यह प्रतियोगिता सुरक्षा बलों की ऑपरेशनल उत्कृष्टता, आपसी समन्वय और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनके साझा संकल्प को रेखांकित करती है।

Related Articles

नवीनतम लेख