30.2 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 14 किलो गांजा बरामद

रांची। रांची के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी सफलता मिली है। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन में तीन संदिग्ध बैग से 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग सात लाख रुपया बताई जा रही है।
आरपीएफ से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म एक पर ट्रेन संख्या 15027 के कोच एस-3 की गहन जांच की गई। जांच के दौरान तीन बैग संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जिसके पास दो पुरुष और एक महिला बैठे थे।
आरपीएफ की टीम ने तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि बैग उनका है लेकिन बैग में रखे सामान के संबंध में उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। लगातार पूछताछ के बाद आखिरकार उनमें से एक व्यक्ति ने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली। तीनों संदिग्धों को उनके बैग सहित तत्काल प्लेटफॉर्म एक पर उतार लिया गया, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। प्लेटफॉर्म पर आगे की पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि उनके बैग में मादक पदार्थ गांजा है, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles