रांची : पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को नेहा को चुटिया थाना क्षेत्र के प्रेमाश्रय के पास से बरामद किया है। बरामद करने के बाद बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। यह सफलता पुलिस महकमे के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। बता दें, बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस उसके सकुशल बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। जिसको लेकर उन्होनें जानकारी देने वाले को 21 हजार रुपए इनाम देने भी घोषणा की थी।
चार दिनों से लापता 11 वर्षीय नेहा को सकुशल बरामद कर लिया गया है। 4 फरवरी को दोपहर के वक्त नेहा घर में किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। और शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी शिकायत डोरंडा थाना में करायी। परिजनों की शिकायत पर तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने विशेष टीम गठित कर नेहा की खोजबीन शुरू की थी।


