धनबाद । बैठक में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के कुछ राज्यों से ऐसी शिकायतें आई हैं जहां SIR अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए।
झारखंड में ऐसी किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
-
बूथ लेवल एजेंट (BLO) और पंचायत समितियों को किया जा रहा सक्रिय: ताकि जमीनी स्तर पर हर मतदाता की निगरानी की जा सके।
-
नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर: योग्य युवाओं के नाम समय पर मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
-
विपक्ष समर्थित मतदाताओं को हटाने की आशंका: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष समर्थित मतदाताओं के नाम जानबूझकर काटने की साजिश हो सकती है, जिसे रोकने के लिए पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता (BLA) पूरी तरह सतर्क हैं।
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प
बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों ने हिस्सा लिया और गांव, पंचायत तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। भूपेन्द्र मरावी ने विश्वास जताया कि इस जमीनी तैयारी और सतर्कता के आने वाले समय में बेहद सकारात्मक और मजबूत परिणाम देखने को मिलेंगे।
