35 C
Kolkata
Saturday, May 16, 2026

भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का सुपारी किलर 14 महीने बाद गिरफ्तार, कोलकाता से धराया

रांची । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में पिछले 14 महीनों से फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस की एक विशेष टीम ने आरोपी सूरज को कोलकाता से दबोचा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से लगातार छापेमारी कर रही थी।

हत्या की साजिश में था शामिल
गिरफ्तार आरोपी सूरज पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की पूरी साजिश रचने और इस वारदात को अंजाम देने का गंभीर आरोप है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही वह लगातार अपनी पहचान छिपाकर भागा हुआ था।

पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी सूरज से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इस हत्याकांड से जुड़े अन्य सफेदपोशों, मददगारों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पता लगाना है। माना जा रहा है कि इस मामले को लेकर रांची पुलिस आज देर शाम तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा कर सकती है।

Related Articles

नवीनतम लेख