28.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, बिहार पुलिस को थी तलाश

बिरसा भूमि लाइव

बिहार की बेतिया पुलिस के सामने मनीष कश्यप ने सरेंडर किया है। मनीष कश्यप पर सोशल मीडिया पर फेक वीडियो फैलाने का आरोप लगा है। कश्यप को बिहार की आर्थिक अपराध इकाई और बेतिया पुलिस को तलाश थी।

मनीष कश्यप को बेतिया जिले के जगदीशपुर थाने में रखा गया है, जहां पर स्थानीय पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई की टीम उससे पूछताछ कर रही है। मनीष के खिलाफ कुल 7 मामले दर्ज किए गए हैं और 5 मामलों में चार्ज सीट लगाई जा चुकी है। तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर कथित हमले से जुड़े वीडियो प्रसारित किए जाने के मामले में मनीष कश्यप की पुलिस को तलाश थी।

इससे पहले ईओयू ने मनीष कश्यप के बैंक खातों पको फ्रीज कर दिया था। जब से मनीष कश्यप और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। बताया जाता है कि मनीष कश्यप के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही शुरू हुई थी। उसके कुछ देर बाद ही उसने सरेंडर कर दिया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles