बिरसा भूमि लाइव
महिला आईपीएल के लिए 5 टीमों के बीच 448 खिलाड़ियों के लिए पहली बार ऑक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रहा है। 5 टीमों में मुंबई, लखनऊ, बैंगलोर, अहमदाबादऔर दिल्ली की टीमें शामिल हैं। 4 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 50 लाख की बेस प्राइस वाले स्लॉट में 24 और 40 लाख के स्लॉट में 30 खिलाड़ी शामिल हैं।
ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मंधाना के नाम से हुई है। वे विमेंस लीग में अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। तीन सेट की नीलामी हो चुकी है।
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) को लेकर ऑक्शन आज मुंबई में जारी है। WPL के पहले संस्करण का आयोजन इस साल चार से 26 मार्च के बीच किया जाएगा। आईपीएल की तर्ज पर पहली बार होने जा रही इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से अधिकतम 90 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी। यानी एक टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकती हैं।
तीसरे सेट में 8 बैटर्स के नाम सामने आए। भारत की जेमिमा रोड्रिग्ज को 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। इंग्लैंड की सोफिया डंकली को गुजरात जायंट्स ने 60 लाख रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग को 1.10 करोड़ रुपए में दिल्ली ने खरीदा।