30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए एडवांस एक्सेल पर कार्यशाला आयोजित

बिरसा भूमि लाइव

रांची: दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा की ओर से दो दिवसीय एडवांस एक्सेल कार्यशाला का आयोजन आईसीएआई भवन, रांची में किया गया। इस कार्यशाला के उघाटन में अपने सम्बोधन में इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ ने कहा कि हम सीए प्रोफेशनल्स के लिए एम् एस एक्सेल एक महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर है और इसका अपने कार्यों में सर्वाधिक उपयोग करते है। इसकी समुचित जानकारी के लिए यह कार्यशाला काफी महत्वपूर्ण है।

एडवांस एक्सेल पर जानकारी देते हुए नई दिल्ली के विशेषज्ञा सीए दीपिका अग्रवाल ने कहा कि एम्एस एक्सेल कि समुचित जानकारी के अभाव में हम चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डाटा एनालिटिक्स औरअंकेक्षण का कार्य एक दिन या एक सफ्ताह का बदले वही कार्य एक्सेल की सही जानकारी होने पर एक कमांड में कुछ मिंटो में कर सकते है। सीए दीपिका अग्रवाल ने एम्एस एक्सेल से जुड़े एडवांस फॉर्मूला और कमांड के साथ साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दिया। साथ ही उन्होंने बैंको के वैधानिक अंकेक्षण के लिए महत्वपूर्ण एक्सेल कमांड कि जानकारी भी साझा किया।

कार्यशाला का आयोजन इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए सुमित अग्रवाल के संयोजन में आयोजित किया गया। उघाटन सत्र में इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए श्रद्धा बागला, सचिव सीए निशांत मोदी, सीपीइ कमिटी के अध्यक्ष सीए उमेश कुमार और कार्यकारिणी सदस्य सीए हरेन्दर भारती उपस्थित थे। इस कार्यशाला में कूल 35 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने भाग लिया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles