महिलाओं और बच्चों के लिए काम करना यशस्विनी की पहली प्राथमिकता : रेखा सहाय

सीमा खाखा

रांची : महिलाओं और बच्चों के लिए काम करना रांची लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की पहली प्राथमिकता है। यह बातें आज रेखा सहाय ने कही। वे महिला शक्ति क्लब और इंदिरा फेलोशिप के संयुक्त तत्वावधान में नारी न्याय संविधान और लोकतंत्र में महिलाएं पर सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित कर रही थी।आलोका कुजूर ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।

इसमें रांची के विभिन्न महिला संगठनों ने भाग लिया। आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति, प्रगति महिला समिति, अखिल भारतीय आदिवासी परिषद, एडवा, एपवा, महिला उत्पीड़न विरोधी विकास समिति, के अलावा अन्य महिलाएं ने शामिल हुई। इन संगठनो से हटिया, करमटोली, थड़पखना, लौवाडीह, नामकुम पतरा टोली, मोरहबादी, भीट्ठा, आरा किशोरगंज, हरमू, कि महिलाओं ने भाग लिया।

सम्मेलन का विषय था महिलाओं को बढ़ते हिंसा, महिला आरक्षण, कामगाजी महिलाओं की समस्याएं आदि। महिलाओं को सोचना होगा सरकार कैसी हो जो महिलाओं की भागीदारी राजनीति में करें। महिलाओं ने माना कि यशस्विनी सहाय हमारे रांची के नये रास्ते खोल दिया है युवाओ का राजनीति में आना राजनीति में परिवर्तन करना है। नया इतिहास गढ़ने का काम होगा।

सम्मेलन में रमा खलखो रांची की महिला पूर्व मैयर, नीतू देवी कांग्रेस रांची की अध्यक्ष, वासवी किड़ो महिला लेखिका व झारखंड महिला आयोग के पूर्व सदस्य, रोज मधु तिर्की अध्यक्ष महिला क्लब व कांग्रेस पार्टी के प्रभारी आलोका कुजूर महिला शक्ति क्लब रांची, कुदरसी मुण्डा आदिवासी विकास परिषद की रांची की अध्यक्ष, शकुंतला उरांव प्रगति महिला समिति अध्यक्ष, तारामणि साहु एपवा सदस्य, शिशीला पतरा टोली महिला शक्ति क्लब सदस्य, रेजिना इंदवार महिला क्लब पतरा टोली प्रभारी, संगिता टोप्पो शिक्षिका, संगिता बेक शक्ति क्लब प्रभारी, निशा कुजूर कांके महिला क्लब प्रभारी सीमा खाखा महिला पत्रकार आदि उपस्थित रही।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles