23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

महिलाएं अपने उल्लेखनीय योगदान से देश-विदेश में नाम रौशन कर रही : राज्यपाल

बिरसा भूमि लाइव

  • एक्सआईएसएस रांची में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे इतिहास में कई ऐसी महिलाएं का उल्लेख मिलता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए। आज हमारे देश की महिलाएं प्रगति के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और अपने उल्लेखनीय योगदान से देश-विदेश में नाम रौशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन सभ्यता-संस्कृति में भी महिलाओं का बहुत आदर व सम्मान था। महिलाएं सदैव हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक लोकाचार प्रणाली की रीढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए महिला एवं पुरुष दोनों का सशक्त होना नितांत आवश्यक है।

राज्यपाल शुक्रवार को जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची में सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी3), जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) एवं द इंडियन एसोसिएशन फॉर वोमेंस स्टडीज (आईएडब्लूएस) द्वारा संयुक्त रूप से ‘पूर्वी भारत में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और महिला समूहों की भूमिका’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में देश के राष्ट्रपति पद को द्रौपदी मुर्मु, जो झारखण्ड राज्य की राज्यपाल भी रह चुकी हैं और यहां के लोगों के हृदय में है, द्वारा सुशोभित करना महिला सशक्तिकरण का हमारे देश में एक सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सशक्तिकरण का सशक्त साधन है। इसलिए प्रत्येक बालिका को उचित शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि एक लड़का शिक्षा प्राप्त करता है, तो वह अकेला शिक्षित होता है, लेकिन अगर किसी परिवार में एक लड़की शिक्षा ग्रहण करती है, तो पूरे परिवार को लाभ होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में लैंगिक भेद-भाव के उन्मूलन और बालिका शिक्षा में सुधार हेतु ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ महत्वपूर्ण है। उक्त अवसर पर जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) के निदेशक डॉ जोसेफ एम० कुजूर, सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी3) की कार्यकारी निदेशक डॉ अपराजिता गोगोई, द इंडियन एसोसिएशन फॉर वोमेंस स्टडीज (आईएडब्लूएस) की अध्यक्षा प्रो०इशिता मुखोपाध्याय आदि ने भी इस राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles