23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

महिलाएं जो ठान लेती हैं वह पूरा करती है : अरुण कुमार सिंह

बिरसा भूमि लाइव

  • लोक स्वास्थ्य संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित

रांची: स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, वह जो ठान लेती हैं, उसे पूरा कर के ही दम लेती हैं। श्री सिंह गुरुवार को नामकुम स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ ऑडिटोरियम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का। श्री सिंह ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को घर की जिम्मेदारियों के साथ साथ अपने कार्यालय के कार्यों के बीच तालमेल बैठाना होता है। इसलिए उन्हें हमेशा सपोर्ट करना चाहिए। हर पुरूष का दायित्व है कि वह महिलाओं का सम्मान करे और उन्हें सहयोग प्रदान करे।

मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक डॉ भुवनेश प्रताप सिंह, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव आलोक त्रिवेदी, संयुक्त सचिव सह अपर अभियान निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज, इंडियन बैंक रांची जोन के जोनल हेड फारुख रशिद बुखारी ने विभाग की सभी महिला कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और अपने विचार व्यक्त किए।

मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों एवं निदेशालयों से यथा स्वास्थ्य निदेशालय, आयुष निदेशालय, स्वास्थ्य सचिवालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी, झारखंड आरोग्य सोसाइटी तथा तकनीकी सहयोगी डेवलपमेंट पार्टनर्स कार्यालय से निदेशक, उपनिदेशक, कोषांग प्रभारी, कंसल्टेंट, समन्वयक, डेटा एंट्री ऑपरेटर्स, सपोर्ट स्टाफ सहित तमाम कर्मचारी मौजूद थे।

स्वागत गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिलाओं ने अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया और शमां बांधा। लीक से हटकर विशिष्ट कार्य वाली छह महिला कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित सभी 105 महिला कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एड्स कंट्रोल सोसाइटी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं इंडियन बैंक, आरसीएच नामकुम शाखा के साझा सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन राज्य कार्यक्रम समन्वयक अकय मिंज ने किया जबकि स्वागत भाषण सज्ञा सिंह व विषय प्रवेश डॉ अनुपमा और फरत फरजाना ने किया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्यक्रम समन्वयक सह प्रभारी राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अकय मिंज ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्विटी है। स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाली हमारी हर महिला कर्मचारी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के साथ कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राज्य इकाई में कार्यरत सभी महिला कर्मचारी बायोमीट्रिक अटेंडेंस बनाती हैं, ई-फाइलिंग के माध्यम से कार्य करती हैं वहीं 42664 शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य सहियाएं आभा कार्ड बना रही हैं, आयुष्मान भारत का गोल्डेन कार्ड बना रही हैं। जल्द ही सभी स्वास्थ्य सहियाओं को विभाग की ओर से टैब भी प्रदान किया जा जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles