30 C
Kolkata
Monday, March 23, 2026

कुदाल और बटखारे से सिर पर वार कर महिला की हत्‍या, ससुराल वाले फरार

पलामू। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में एक महिला की कुदाल और बटखारे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गयी। महिला का शव उसके ससुराल के कमरे से खून से लथपथ बरामद किया गया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। सूचना मिलने पर पिपरा थाना प्रभारी विमल कुमार मौके पर पहुंचे और महिला का शव को कब्जे में लिया। प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
महिला की पहचान दलपतपुर गांव के राजकेश्वर यादव की पत्नी बेबी देवी (38) के रूप में हुई है। बेबी राजकेश्वर की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। राजकेश्वर की दूसरी शादी वर्ष 2012 में हुई थी। सूचना मिलने पर बिहार के औरंगाबाद के कर्मा गांव से मायके पक्ष से भाई, चाचा और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। भाई अजय यादव के अनुसार ससुराल वाले छोटी-छोटी बात को लेकर बेबी को लगातार प्रताड़ित करते थे। उसकी बच्चेदानी भी निकलवा दी गयी थी। उसका कोई बच्चा नहीं है।
ग्रामीणों के अनुसार रविवार देर शाम बेबी देवी की हत्या कर दी गयी। ससुराल वाले बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। स्थिति की जानकारी लेकर ग्रामीणों ने बेबी के मायके वालों को सूचना दी। मायके वालों ने मामले की सूचना पिपरा पुलिस को जानकारी दी। महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। सिर से लगातार खून बहा था और घटनास्थल पर पसरा हुआ था। थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पूरे मामले में जांच की जा रही है। मृतका के भाई ने पति के अलावा सौतेला बेटा पिंटू यादव और उसकी पत्नी रिंकी देवी, पंकज यादव और भसुर कामेश्वर यादव एवं उसकी पत्नी झिनिया देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि अरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles