बिरसा भूमि लाइव
रांची: पलामू, गढ़वा समेत अन्य जिलों में 14 से मौसम में परिवर्तन दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन कई जिलों में बारिश और वज्रपात होने की उम्मीैद है। विभाग के अनुसार 14 मार्च को उत्तर-पश्चिम एवं निकटवर्ती मध्या भाग में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के मुताबिक 15 मार्च को राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्यो भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर वज्रपात होने की आशंका भी है। इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम आदि जिलों में देखने को मिलेगा। केंद्र के अनुसार 16 से 19 मार्च को पूरे राज्य् में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 16 और 17 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है।