24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

शरीर को नियंत्रित कर रखेंगे तभी अध्यात्मिक से जोड़ सकेंगे : स्वामी मुकुन्दानंद

बिरसा भूमि लाइव

रांची: डीएवी कपिल देव स्कूल चिल्ड्रन पार्क, कडरू में रविवार को दूसरे दिन दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं मधुर संकीर्तन का भव्य आयोजन राधा गोविन्द धाम, रांची के सानिध्य में प्रारम्भ हुआ। शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक जगदगुरू श्री कृपालुजी महाराज के वरिष्ठ प्रचारक स्वामी मुकुन्दानंद जी दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं मधुर संकीर्तन के द्वारा अपनी मधुर वाणी से उपस्थित श्रोताओं को अमृत पान कराया। उन्होंने कहा कि परिश्रम जितना भी कर सकते हो करो। लेकिन नियम का पालन अवश्य करो किसी भी धार्मिक कार्यों के लिए मानव को शरीर की रक्षा करना आवश्यक है।

भगवान ने अर्जुन से कहा कि मन व शरीर दोनों को ठीक रखना होगा। इन दोनों को ठीक रखने के लिए ना अधिक सोना होगा ना अधिक खाना होगा। क्योंकि उस से शरीर कमजोर होता है। शरीर को निरंतर अपने नियंत्रण में रखकर मनुष्य अपने आप को अध्यात्मिक से जोड़ सकता है। नही तो उसका मन भटक सकता है।

ज्ञात हो कि स्वामी जी मन प्रबंधन क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ हैं। अपने ज्ञानवर्धक प्रवचनो के माध्यम से वेदों, उपनिषदों गीता, भागवत तथा अन्यान्य भारतीय एवं पाश्चात्य प्रणालियों को व्यापक रूप से श्रोताओ के बीच उन्होंने रखा। आयोजन से जुड़े प्रमोद सारस्वत ने कहा कि ऐतिहासिक आध्यात्मिक प्रवचन कार्यक्रम मैं शामिल होकर जीव व जीवन का कल्याण करें और उत्साह के साथ दिव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मंच पर एसबी शर्मा, बसंत गोस्वामी, लक्ष्मी कांत दुबे, सुरेश कुमार, श्याम किशोर, नीरज कुमार और सज्जन पादीया सहित कई लोगों ने महाराज को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।
आयोजन को सफल बनाने में महेंद्र शर्मा ,शैलेंश सिंह, प्रमोद सारस्वत,भानु जलान, कपिल देव गिरी, अशोक आचार्य, किशोर मिश्रा, प्रमोद कुमार पांडेय, डॉ अभिषेक सिंह, मीनाक्षी नेत्रालय,रामाकांत जेना ,भरत अग्रवाल ,एनसी गुप्ता ,नकुल नायक सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles