17.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

पशुधन विभाग द्वारा मिली बकरियों की मौत से ग्रामीण परेशान

बिरसा भूमि लाइव

चैनपुर (गुमला) : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चैनपुर प्रखंड के बेन्दोरा पंचायत के 19 किसानों के समक्ष 95 बकरियों का वितरण एक सप्ताह पूर्व किया गया था। एक सप्ताह के अंदर 50 फ़ीसदी बकरियों की मृत्यु हो जाने से लाभुक काफी चिंतित हैं। शुक्रवार को लाभुक श्रवान्ति देवी, मंजुला मिंज, लिलिग्रेस कुजूर, मगदली खलखो, बसंती देवी, आंगनों देवी, मुन्नी देवी सोहनी देवी, अंकेश कुजूर सहित सभी लाभुकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर शिशिर कुमार सिंह से मुलाकात कर पशुधन विभाग द्वारा मिले बकरियों की मौत मामले की जानकारी दी। उन लोगों ने बताया कि घाघरा निवासी सप्लायर अजय कुमार के द्वारा सभी बकरियों की सप्लाई की गयी थी।

गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बकरियों का वितरण किया गया था। बकरी अच्छे नस्ल के नहीं होने के कारण इनकी मौत हो रही है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पशुधन विभाग द्वारा प्रत्येक लाभुकों को चार बकरी और बकरा का वितरण किया गया था लाभुकों द्वारा सूचना मिली है कि उन्हें मिली बकरियों के मृत्यु एक सप्ताह में 50 फ़ीसदी से अधिक हो गई है। सभी लाभुकों को दोबारा से बकरी दिलवाया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles