35.4 C
Kolkata
Tuesday, March 17, 2026

हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, गांव में दहशत

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के पंडाबिला गांव में जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है।

मिली जानकारी के अनुसार पंडाबिला गांव निवासी छोकरों करवा रात में घर के बाहर आवाज सुनकर बाहर निकले। उन्होंने देखा कि एक जंगली हाथी गांव में घुसकर घरों में तोड़फोड़ कर रहा है। उनके निकट आती हाथी को देखकर वह घर के अंदर जाने लगे,तभी हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से पकड़ लिया और जोर से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हाथी ने उन्हें पैरों से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यह हाथी पिछले तीन-चार दिनों से एसीसी कंपनी क्षेत्र के आसपास लगातार घूम रहा था। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाथी की मौजूदगी की जानकारी पहले से होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। समय रहते कार्रवाई होती तो इस तरह की दुखद घटना टाली जा सकती थी। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles