चैनपुर के बेंदोरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

बिरसा भूमि लाइव

  • बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज को अभिनंदन पत्र देकर किया गया सम्मानित

चैनपुर (गुमला) : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत किया गया। जहां केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर शिशिर कुमार सिंह उपस्थित रहे। बीडीओ श्री सिंह के द्वरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज को पंचायत में डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकरण के अंतर्गत मूल घटकों के कार्यान्वयन में 99% से अधिक कार्य पूर्ण करने पर अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुखिया सुशील दीपक मिंज ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सर्वप्रथम चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत में हो रहा है वही अभिनंदन पत्र मिलने को उन्होंने सौभाग्य की बात बताइए। साथ ही कहां की बंदोरा पंचायत डिजिटल कॉन्सेप्ट में हमेशा सबसे आगे रहेगा। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा की स्वाधीनता को स्मरण कर आजादी के आंदोलन में जनजातीय समाज के संघर्ष को याद किया गया।

मौके पर चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर शिशिर कुमार सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गांव एवं शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले अंतिम व्यक्ति तक को सरकार किस संचालित योजना की जानकारी देते हुए जोड़ा जाए। जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं उनके जीवन स्तर में किसी तरह का सुधार हुआ उसकी कहानी उनकी जुबानी सुनी जाए।

वहीं मौके पर उपस्थित जन समूह को 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। मौके पर चैनपुर जीप सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों के पास जाने, जागरूकता पैदा करने के साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने पर केंद्रित है। इससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

मौके पर सभी विभाग के द्वारा इनस्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें सबसे अधिक अबुआ आवास योजना के लिए 70 से 80 आवेदन मिले। जिसमें बताया गया कि सभी आवेदन को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। कार्यक्रम का माइक संचालन कुंवर राम मोची के द्वारा किया गया मौके पर प्रखंड कर्मी, जेएसएलपीएस, जनप्रतिनिधि सहित पंचायत के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles