23 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

विद्या विहार पब्लिक स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन

खूंटी। विद्या विहार पब्लिक स्कूल तोरपा में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फादर अमृत भेंगरा उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में अनिल मिश्र, सतीश शर्मा, अजीत जायसवाल, सुनील सोनी, मधुसूदन जायसवाल बिलकन टोपनो और वीरेंद्र यादव और विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के उप प्राचार्य सेबेस्टियन धन की ओर से अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने क्रिसमस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, सेवा और त्याग के संदेश को साझा किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित नाटक का मंचन किया। साथ ही गायन, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुती दी गई।
मुख्य अतिथि फादर अमृत भेंगरा ने क्रिसमस के अवसर पर आपसी प्रेम और शांति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस केवल उत्सव नहीं, बल्कि मानवता और करुणा के मूल्यों को अपनाने का पर्व है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles