19.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

सीएम हेमंत सोरेन की प्रधान सचिव वंदना दादेल बनी

बिरसा भूमि लाइव

रांची।  सीएम हेमंत सोरेन की प्रधान सचिव वंदना दादेल को बनाया गया है। जीतेंद्र कुमार सिंह को उद्योग सचिव का प्रभार दिया गया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 13 मार्च को जारी कर दिया।

जानकारी हो कि वंदना दादेल 1996 बैच की आईएएस है। वर्तमान में वह कार्मिक सचिव थी। उन्‍हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

श्रीमती दादेल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव (कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग) और प्रधान सचिव (गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, आपदा प्रबंधन प्रभाग को छोड़कर) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

उद्योग निदेशक के पद पर पदस्थापित जितेन्द्र कुमार सिंह को अगले आदेश तक प्रभारी सचिव (उद्योग विभाग) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक (जियाडा) और खान आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इससे पहले वह प्रबंध निदेशक के अतिरिक्‍त प्रभार में भी थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles