31 C
Kolkata
Saturday, April 11, 2026

रायसेन में आज से ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का आगाज: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शुभारंभ, किसानों को मिलेंगे आधुनिक खेती के गुर

भोपाल/रायसेन | मध्य प्रदेश के रायसेन में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में इस प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री और शीर्ष कृषि वैज्ञानिक उपस्थित रहेंगे।

खाद्य सुरक्षा और किसानों की आय पर फोकस
11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, किसानों की आय दोगुनी करना और पोषण सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना है। इसमें देशभर के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक और विशेषज्ञ भाग लेंगे।

महोत्सव की मुख्य विशेषताएं
महोत्सव के दौरान 20 अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनके लिए चार सेमिनार हॉल बनाए गए हैं। यहाँ किसानों के लिए ‘सुनने से ज्यादा देखने’ पर जोर दिया गया है। कृषि ड्रोन, पावर वीडर, रीपर और सोलर पंपिंग जैसे आधुनिक उपकरणों का जीवंत प्रदर्शन होगा। पॉली हाउस, मधुमक्खी पालन, मछली पालन और मोबाइल कोल्ड स्टोरेज जैसी तकनीकों को व्यावहारिक रूप से समझाया जाएगा। एक हेक्टेयर जमीन में खेती के साथ-साथ पशुपालन और वानिकी से बेहतर कमाई के मॉडल दिखाए जाएंगे।

रक्षा मंत्री का कार्यक्रम
तय कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11:25 बजे रायसेन पहुंचेंगे। वे दोपहर 1:40 बजे तक महोत्सव के उद्घाटन और विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे। इसके बाद वे वापस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

विशेष सत्र: महोत्सव में प्रत्येक सत्र के दौरान कृषि वैज्ञानिक और सफल किसान (प्रोग्रेसिव फार्मर्स) प्रेजेंटेशन देंगे और सीधे किसानों के सवालों के जवाब देकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख