28 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

मजदूर को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह । जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार दी, जिसमे मजदूर घायल हो गया । मजदूर को बिरनी पीएचसी में इलाज के बाद सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

गिरिडीह सदर अस्पताल में भी प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद उसे गंभीर अवस्था में धनबाद रेफर कर दिया गया है।

डाक्टरों के अनुसार, गोली उसके कमर में लगी है और फंसी हुई है ।घटना बुधवार रात की है।

घायल मजदूर का नाम नंद किशोर माली बताया गया है। घटना की सूचना मिलते हीं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मजदूर को आखिर गोली किसने और क्यों मारी । इसकी जांच की जा रही है।

घायल मजदूर बिरनी थाना क्षेत्र के पुरनानगर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह काम कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने पीछे से गोली मारी है। घटना बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया पेट्रोल पंप के पास करमाटांड की है।

घटना के बाद परिवार में भी दहशत का माहौल है। इस संबंध में एसडीपीओ धनंजय राम ने गुरुवार बताया कि एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना की विस्तृत जानकारी ली गई है। आगे की कार्रवाई चल रही है ।

Related Articles

नवीनतम लेख