34 C
Kolkata
Saturday, April 4, 2026

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एकदिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे

देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एयरपोर्ट से वे राज्य अतिथि गृह और वहां से स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी पहुंचकर विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया।

दोपहर एक बजे से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के निकट होटल पद्धमिनी में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक आयोजित है, जिसमें वे शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार सहित प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय मंत्री आज ही दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख