33 C
Kolkata
Monday, April 6, 2026

अनियंत्रित स्कूटी पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकेला के चेतनसिका मोड़ पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरकेला निवासी जीवन सवैया (21) और मधुसुदन सुंडी (20) के रूप में हुई है। मधुसुदन सुंडी टाटा कॉलेज का छात्र था।

परिजनों के अनुसार, जीवन सवैया हाल ही में बेंगलुरु से मजदूरी कर पर्व मनाने के लिए अपने गांव लौटा था। गुरुवार को वह अपने मित्र मधुसुदन सुंडी के साथ स्कूटी से चाईबासा बाजार खरीदारी के लिए जा रहा था।

इसी दौरान चेतनसिका मोड़ के पास उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मधुसुदन के मामा मोहन सिंह बोयपाई और जीवन के पिता गुना सवैया ने बताया कि दोनों युवक बाजार जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस की व्यवस्था कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।

हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। पर्व के मौके पर घर लौटे जीवन सवैया की असामयिक मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

वहीं मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख