33 C
Kolkata
Wednesday, March 25, 2026

नशे के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने की आत्महत्या

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाउरी बस्ती में एक 35 वर्षीय युवक द्वारा कथित तौर पर नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान दयाल बाग के रूप में हुई है, जो भुइयांडीह स्थित एक लकड़ी टाल में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि वह नशे का आदी था। मंगलवार रात वह नशे की हालत में ही घर पहुंचा और परिजनों से फिर से नशा करने के लिए पैसे मांगने लगा।

परिजनों द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर उसने घर में विवाद किया और मारपीट पर उतारू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे घर से बाहर कर दिया।

कुछ समय बाद दयाल अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दयाल को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।

परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

मृतक का भगीने अमित बाउरी ने बताया कि दयाल की तीन छोटी बेटियां हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।–

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles