31 C
Kolkata
Saturday, April 11, 2026

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिम सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा टोला कुदापी गांव का है, जहां शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में विपिन सिंकु (17), पिता गारदी सिंकु एवं विक्रम सिंकु (18), पिता माना सिंकु शामिल हैं। वहीं भीम सिंह सिंकु (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है, जबकि चौथ चंद्र मोहन सिंकु को हल्की चोट आई है और वह फिलहाल अपने गांव में ही है।

घटना के संबंध में बताया गया कि हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के मुंडा शाही में भाजपा नेत्री सुमन बिरुवा के घर आदिवासी हो समाज का पारंपरिक कार्यक्रम “दुल सुनुम” आयोजित किया जा रहा था। इसी दौरान ये चारों युवक शौच के लिए तालाब की ओर जाने के लिए हीरो एचएफ मोटरसाइकिल से ब्लांडिया की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक छोटा हाथी (टाटा मैजिक) से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि विपिन सिंकु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम सिंकु को इलाज के लिए चाईबासा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भीम सिंह सिंकु को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने घायल भीम सिंह सिंकु और उसके पिता सीताराम सिंह से मुलाकात कर हालचाल जाना और घटना की जानकारी दी।

इधर, हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख