31 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सल विरोधी अभियान के तहत दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार, माओवादी पर्चे व मोबाइल बरामद

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादी गतिविधियों में संलिप्त होने के संदेह में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े पर्चे और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मनोहरपुर थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ क्षेत्र में नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम नंदपुर के सुरिन टोला क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को दी गई, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची और वाहन से उतरी, तो दोनों संदिग्ध पुलिस को देखकर खेत की ओर भागने लगे। हालांकि, सशस्त्र बल के सहयोग से इलाके की घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान दुर्जन जाटे उर्फ दुर्गा जाटे (29 वर्ष) और विमल नाग (22 वर्ष), पिता–परकला नाग, निवासी रायखुड़ा, थाना गोईलकेरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दुर्जन जाटे के पास से भाकपा (माओवादी) संगठन से संबंधित पर्चा, जबकि विमल नाग के पास से काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि इनके माओवादी नेटवर्क से जुड़े अन्य संपर्कों और गतिविधियों का भी खुलासा किया जा सके।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles