33.2 C
Kolkata
Thursday, March 12, 2026

दो कारों के बीच हुई टक्कर, दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 92 किलो गांजा बरामद

लातेहार | एनएच-75 राँची- मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर सिकनी पिकेट के समीप दो कारों के बीच हुई टक्कर, दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाशी के दौरान कार से बरामद किया गया 92 किलो गांजा। तस्कर मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी।

पुलिस के अनुसार गाड़ी संख्या JH05AS-5465 से कुल 92 किलोग्राम गांजा (87 पैकेट) बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने गांजा को जब्त कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में फरार चालक और वाहन मालिक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles