33.2 C
Kolkata
Thursday, March 12, 2026

पुल की रेलिंग तोड़ ट्रक गिरा डैम में, चालक लापता

हजारीबाग । हजारीबाग में बुधवार की देर रात मछली लदा ट्रक अनियंत्रित होकर तिलैया डैम में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक सहित चालक लापता है। जबकि उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बरही थाना क्षेत्र में जवाहर घाटी स्थित तिलैया डैम पुल पर हुई।

आशंका जाहिर की जा रही है ड्राइवर की पानी में डूबने से मौत हो गई है। हालांकि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मछली से लदा ट्रक बरही से कोडरमा जाने के क्रम में जवाहर घाटी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे तिलैया डैम के गहरे पानी में समा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं।इधर, घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक पूरी तरह से डैम के गहरे पानी में डूब गया है। चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और आशंका है कि उसका शव अभी भी ट्रक के अंदर फंसा हुआ है। गंभीर रूप से घायल उपचालक को तुरंत बरही अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, चालक की पहचान सुनिश्चित करने और उसके शव को डैम से निकालने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर गोताखोरों की मदद भी ली जा सकती है।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जवाहर घाटी में पहले भी इस तरह की कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। घाटी क्षेत्र में तीखे मोड़ और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आवश्यक संकेतक और बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles