चैनपुर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

बिरसा भूमि लाइव

चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में 77वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर, चैनपुर थाना में थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह एवं मुख्य आकर्षण का केंद्र बरवे स्कूल मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अंचलाधिकारी गौतम कुमार ने झंडोत्तोलन किया।

बरवे उच्च विद्यालय मैदान में चैनपुर के कई विद्यालय के विद्यार्थियों ने परेड में भाग लिया वहीं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसे देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग चैनपुर बरवे स्कूल मैदान पहुंचे थे। वही मुख्य रूप से उपस्थित जिप सदस्य मेरी लकड़ा, प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर, झामुमो जिला उपाध्यक्ष सुशील दीपक मिंज, मुखिया सोभा देवी सहित कई लोगों ने परेड की सलामी ली।

इस मौके पर मुख्य रूप से बरवे उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक फा. राजेंद्र तिर्की, डीन फा.रजत एक्का सहित कई लोग उपस्थित थे। वही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा भी निकल गया। इससे पूर्व हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरा प्रखंड तिरंगामय हो गया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles