30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

सीएम हेमंत सोरेन से पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की

बिरसा भूमि लाइव

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इन प्रशिक्षु पदाधिकारियों में कुमार शिवाशीष-2020 बैच और 2021 बैच के राकेश सिंह, पारस राणा तथा ऋत्विक श्रीवास्तव शामिल थे। इन्होंने मुख्यमंत्री को परिचय देने के साथ प्रशिक्षण के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने इन सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत आप सभी एक बेहतर पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपने दायित्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण प्रिया दुबे मौजूद थीं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles