बिहार में रेल हादसा : 6 बोगियां हुई बेपटरी, 4 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

बिरसा भूमि लाइव

पटना : बिहार के बक्सर जिले में 11 अक्टूबर की रात को बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी के कामख्या के लिए रवाना होने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन रात 9.35 बजे बक्सर जिले में हादसे का शिकार हो गई। बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन डीरेल होने से 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

हादसे में घायल करीब 100 लोगों का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना रेफर किया गया है,

ट्रेन के गार्ड ने बताया कि दुर्घटना के वक्त ट्रेन करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। एकदम से ब्रेक लगा और ट्रेन डिरेल हो गई। पोल संख्या 629/8 के पास कर्व था। यहां से ट्रेन की चार बोगी निकल गईं। फिर एक-एक कर सभी बोगियां डिरेल होती चली गईं। इस ट्रेन के आने से आधा घंटे पहले पैसेंजर ट्रेन (03210) इसी ट्रैक से गुजरी थी। उसी वक्त धड़-धड़ की आवाज सुनाई दी थी। इस ट्रेन की स्पीड कम थी, इसलिए हादसा नहीं हुआ। बाद में नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस तेज रफ्तार में आई तो पलट गई।

इन ट्रेनों के बदलने पड़े रूट : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे के बाद डीडीयू पटना रेल रूट प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। बनारस से पटना के बीच चलने वाली 15125/15126 जनशताब्दी एक्सप्रेस को कैंसिल किया गया। 12948 पटना अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन और 12487 जोगबनी आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भी रुट बदला गया।

इन ट्रेनों को हाजीपुर छपरा बनारस प्रयागराज के रास्ते चलाया जाएगा। डॉउन डायरेक्शन में 12149 पुणे दानापुर एक्सप्रेस, 12141 लोकमान्य तिलक पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और 12424 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सासाराम आरा के रास्ते चलाया जा रहा है। जबकि आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस, भगत की कोठी-कामाख्या जंक्शन एक्सप्रेस, नई दिल्ली राजेंद्र नगर तेजस एक्सप्रेस, आनंद विहार भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, आनंद विहार जोगबनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस और आनंद विहार- मधुपुर जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन गया पटना होकर चलाए जा रहा है।

अप डायरेक्शन में बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, गुवाहाटी नई दिल्ली एक्सप्रेस और दानापुर से चलकर पुणे जाने वाली दानापुर पुणे एक्सप्रेस को बदले हुए रूट आरा सासाराम दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा। पटना लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस और पटना से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पटना से गया, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जा रहा है।

Helpline number
PNBE – 9771449971
DNR – 8905697493
ARA – 8306182542
COML CNL – 7759070004

 

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles