39.3 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

जमशेदपुर में 19 अप्रैल को ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

जमशेदपुर। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं।

इसी क्रम में 19 अप्रैल को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उस दिन अपराह्न 4 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक जमशेदपुर शहर में बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश ट्रैफिक डीएसपी, एसएसपी और उपायुक्त के संयुक्त निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।

प्रशासन का मानना है कि परीक्षा के दौरान शहर में परीक्षार्थियों की आवाजाही अधिक रहेगी,जिससे ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर यातायात को सुगम बनाने और जाम की स्थिति से बचने का प्रयास किया गया है।

प्रशासन के अनुसार, शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट मोड में रखा गया है। प्रमुख चौक-चौराहों और परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी,ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।-

Related Articles

नवीनतम लेख