बिजली बिल या दुकान के एग्रीमेंट पर ट्रेड लाइसेंस बने : चैंबर

बिरसा भूमि लाइव

झारखंड चैंबर के आरएमसी उप समिति की बैठक

रांची : झारखंड चैंबर के आरएमसी उप समिति की बैठक शनिवार को चैंबर भवन में संपन्न हुई। बैठक में ट्रेड लाइसेंस के रिन्यूअल में हो रही कठिनाईयों पर चिंता जताई गई। कहा गया कि लाइसेंस बनाने के बाद भी रिन्यूअल के दौरान कई दस्तावेजों की मांग की जाती है, जबकि आसान प्रक्रिया के तहत रिन्यूअल किया जाना चाहिए। होल्डिंग टैक्स से ट्रेड लाइसेंस को जोडे जाने से हो रही समस्या पर भी वार्ता की गई। यह सुझाया गया कि बिजली बिल या दुकान के एग्रीमेंट में से कोई एक दस्तावेज लेकर ट्रेड लाइसेंस बनना चाहिए। यह भी कहा गया कि बरसात के सीजन में जगह-जगह जल जमाव एक समस्या बनती जा रही है। इससे दुर्घटना की संभावना निरंतर बनी रहती है। सेवा सदन मार्ग सहित लक्ष्मीनारायण मंदिर तक पानी भर जाता है जिस कारण सेवा सदन के बाहर मरीज घंटों खडे रहते हैं।

बकरी बाजार में अस्थाई पेड पार्किंग के लिए स्थल का निरीक्षण होने के बावजूद अब तक कार्य प्रारंभ नहीं होने पर भी सदस्यों द्वारा चिंता जताई गई। उप समिति चेयरमेन अमित किशोर ने कहा कि बाजार टांड स्थित दुकानों के किराया विवाद का समाधान काफी वर्षों से लंबित है। आवश्यक है कि किराया विवाद समाधान जैसी लोकप्रिय योजना लाकर इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाय। दुकानों के नाम हस्तांतरण में होनेवाली समस्या पर भी निगम को कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

निगम की इंफोर्समेंट टीम द्वारा खाकी वर्दी का उपयोग किये जाने से होनेवाली समस्या पर भी सदस्यों द्वारा चिंता जताई गई। यह कहा गया कि लोेगों में प्रशासनिक भय की स्थिति बनी रहती है। यह मांग की गई कि इंफोर्समेंट टीम की वर्दी को बदला जाना चाहिए। बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, आरएमसी उप समिति चेयरमेन अमित किशोर, सदस्य प्रमोद सारस्वत, किशन अग्रवाल, राजु अग्रवाल, शैलेंद्र सुमन उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles