ट्रेड फेयर एक्सपो उत्सव का आगाज आज, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : मोरहाबादी मैदान में पांच दिवसीय एक्सपो उत्सव का आगाज गुरूवार को होगा। इसका उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन करेंगे। शहर के सबसे बड़े ट्रेड फेयर एक्सपो उत्सव 2023 को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। जेसीआइ रांची की ओर से आयोजित यह एक्सपो का 26वां संस्करण है। यह जानकारी जेसीआइ रांची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया और एक्सपो चेयरमैन संजय जैन ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद एक्सपो का दरवाजा आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा। एक्सपो का प्रवेश शुल्क 20 है। टिकट काउंटर पर मिलेगा। लोग ऑनलाइन भी टिकट ले सकते है।

श्री जैन ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो हम सभी के लिए बेहद खास होने वाला है, इस वर्ष एक्सपो के दौरान यंग एंटरप्रेन्योर्स एवं कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे देश के जाने-माने लेखक शिव खेड़ा के द्वारा भी दिया जाएगा। इस बार एक्सपो में 39 छोटे स्टार्टअप्स अपना स्टॉल लगा रहे हैं। इस बार एक्सपो में शैलबाई डिवाइन के द्वारा मेडिकल कैंप एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। फायर ब्रिगेड की ट्रक भी रहेगी एवं प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

अरविंद राजगढ़िया ने बताया कि 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस एक्सपो में रांचीवासी सुबह 11 बजे से रात्रि नौ बजे तक खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। इस बार एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल लगा रहे हैं। इस वर्ष एक्सपो में अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मिसेज़ एक्सपो रांची 12 अक्टूबर, ट्रेजर हंट, डॉग शो और एक्सपो सुपर तंबोला 13 अक्टूबर को होगा। वहीं, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, वॉइस ऑफ एक्सपो और फैशन शो 14 अक्टूबर को आयोजित होगा। पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन और डांस कंपटीशन 15 अक्टूबर को होगा।

सचिव तरुण अग्रवाल ने बताया कि इस बार एक्सपो उत्सव 2023 के टाइटल स्पॉन्सर अदिति ओरो डेंटल केयर, शैलबाए डिवाइन, अनअकैडमी एवं एसोसिएट पार्टनर तेजस्विनी कंस्ट्रक्शन, फोटोन गैलेक्सी, बागला सिक्योरिटीज एंड ऑटोमेशन, अल्पाइन मैंगो टैंगो, कैफिनेटर्स, बालाजी नमकीन, एआरबी फोटोग्राफी एवं स्वर्ण भूमि बैंक्वेट है। प्रेसवार्ता में एक्सपो मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी एवं जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles