32 C
Kolkata
Friday, April 10, 2026

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

रामगढ़ । जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपायुक्त (DC) फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के कड़े निर्देश पर बुधवार को खनन विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान गोला प्रखंड से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है।

जांच में नहीं मिला चालान
खान निरीक्षक राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम ने गोला प्रखंड के बरलंगा थाना अंतर्गत हारूवेडा रेलवे फाटक के पास एक हरे रंग के ट्रैक्टर को रोका। जांच के दौरान ट्रैक्टर की ट्राली में लगभग 100 घनफीट बालू लदा पाया गया। जब चालक से बालू के परिवहन से संबंधित चालान या दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

राजस्व की चोरी का मामला दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि बिना चालान के बालू का परिवहन करना स्पष्ट रूप से सरकारी संपत्ति की चोरी और राजस्व की क्षति का मामला है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

मालिक और चालक पर FIR
इस अवैध खनन मामले में ट्रैक्टर के मालिक और अज्ञात चालक के विरुद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी और खनन राजस्व को नुकसान पहुँचाने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख